Advertisement
06 June 2022

अब राज्यपाल नहीं, ममता बनर्जी होंगी विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति; बंगाल कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ की जगह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राज्य के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति बनाने के प्रस्ताव को सोमवार को अपनी मंजूरी दे दी।

साथ ही राज्यपाल को निजी विश्वविद्यालयों के ‘विजिटर’ पद से हटाने और उनकी जगह राज्य के शिक्षा मंत्री को नियुक्त करने के एक अन्य प्रस्ताव को भी अपनी मंजूरी दे दी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘कैबिनेट ने मुख्यमंत्री को कृषि और स्वास्थ्य विश्वविद्यालयों सहित सभी सरकारी विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति बनाने के लिए अपनी सहमति दी है।’’

Advertisement

यह प्रस्ताव 10 जून से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र में विधेयक के रूप में पेश किया जाएगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Mamata Banerjee, Chancellor, Jagdeep Dhankhad, VC, West Bengal, TMC
OUTLOOK 06 June, 2022
Advertisement