Advertisement
28 November 2017

गुजरात में चुनाव प्रचार करेंगे योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम गुजरात के लिए रवाना होंगे। दो चरणों में 6-8 दिन तक वे वहां चुनाव प्रचार करेंगे। गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए 9 और 14 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे।

यूपी शहरी निकाय के तीसरे और आखिरी चरण के चुनाव के लिए सोमवार को प्रचार का आखिरी दिन था।  योगी ने आखिरी दिन प्रदेश के तीन जिलों में धुआंधार प्रचार करके इसकी इतिश्री की। योगी को उनके भाषणों और मजबूत हिंदुत्व छवि के कारण गुजरात में काफी पसंद किया जा रहा है। पिछले महीने उन्होंने गुजरात में भाजपा द्वारा आयोजित ‘गौरव यात्रा’ में हिस्सा लिया था और जनसभाएं संबोधित की थी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भी प्रचार किया था। हिमाचल के नतीजे भी 18 दिसंबर को आएंगे।

योगी के अलावा भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी गुजरात में प्रचार करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य होने के कारण गुजरात विधानसभा चुनाव सत्तारूढ़ भाजपा के लिए नाक का सवाल बन गया है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Yogi, BJP, Gujarat, campaign, गुजरात, चुनाव प्रचार, योगी
OUTLOOK 28 November, 2017
Advertisement