Advertisement
08 November 2016

हिन्दू राष्‍ट्रवाद के बजाए हम भारतीय राष्‍ट्रवाद के साथ हैंं : येचुरी

google

 

येचुरी ने सोशल मीडिया ट्विटर पर बगैर संघ का उल्लेख किये, लिखा, सीपीआई :एम: हिन्दू राष्‍ट्रवाद के साथ नहीं, भारतीय राष्‍ट्रवाद के साथ है।

उल्लेखनीय है कि मार्क्‍सवादी नेता की यह टिप्पणी तिरवनंतपुरम में राष्‍ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमले के बाद आयी है। महान अक्तूबर क्रांति के शताब्दी के मौके पर उन्होंने एक साल तक चलने वाला समारोह शुरू किया था।

Advertisement

अपने भाषण में राज्यसभा सदस्य येचुरी ने आरएसएस के नियंत्रण में मोदी सरकार पर जबरन हिन्दुत्व का एजेंडा लागू करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, स्थिति एेसी हो गयी है कि अब संघ लोगों को देशभक्ति के प्रमाणपत्र जारी कर रहा है। वह इस प्रकार से प्रचार कर रहे हैं कि हिन्दुत्व और भारतीय राष्‍ट्रवाद एक ही चीज है। भाषा एजेंसी 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: सीताराम येचुरी, सीपीआई एम, माकपा, भाकपा, cpi, sitaram yechury, communist, orthodox, tradition, hindu
OUTLOOK 08 November, 2016
Advertisement