Advertisement
05 February 2022

यूपीः प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीएम योगी पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस का फोकस रोजगार देने पर है, अहंकार खत्म करने पर नहीं

ANI

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई व्यक्ति ‘गर्मी’ निकालने की बात कर रहा है, जबकि कांग्रेस बेरोजगारों की 'भर्ती' की बात कर रही है।

कांग्रेस नेता ने यह टिप्पणी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के उस बयान पर की है जिसमें उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में एक चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नेताओं की "खून की गर्मी" शांत हो जाएगी।

अलीगढ़ में एक शख्स से बात करते हुए, प्रियंका गांधी ने चुटकी ली, उन्होंने कहा, "अब कोई 'गर्मी निकालने की' और 'चर्बी निकालने की' (घमण्ड को खत्म करने) बात कर रहा है, लेकिन हम (कांग्रेस) 'भर्ती' करने की बात कह रहे हैं। यहां खड़े कई युवा बेरोजगार हैं, सरकार में लगभग 12 लाख पद खाली पड़े हैं।"

Advertisement

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा किए गये एक ट्वीट में कहा गया है, ''इस बार भर्ती निकालने की बात करने वालों को वोट दीजिए, चर्बी निकालने और गर्मी निकालने वालों को खारिज कीजिए।’’ प्रियंका गांधी जिले के इगलास और खैर विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए अलीगढ़ में थीं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: UP, Priyanka Gandhi Vadra, CM Yogi, Congress, employment, arrogance
OUTLOOK 05 February, 2022
Advertisement