Advertisement
09 June 2018

यूपी में ननिहाल के गांव को गोद लेंगे संजय दत्त, योगी से जताई इच्छा

ANI

'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त से मुलाकात की। इस दौरान संजय दत्त ने मुख्यमंत्री से कहा कि वह लखनऊ के जौनपुर रोड स्थित चिलबिला गांव को गोद लेने के इच्छुक हैं। चिलबिला गांव उनका ननिहाल है।

शनिवार को संजय दत्त की यह मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर हुई। संजय यहां अपनी आने वाली फिल्म प्रस्थानम की शूटिंग कर रहे हैं। मुलाकात के दौरान योगी ने उन्हें मोदी सरकार के चार साल के कामकाज से जुड़ी एक किताब भी गिफ्ट की। दोनों के बीच फिल्म जगत, शूटिंग से लेकर और भी कई विषयों पर चर्चा हुई।

क्या है संपर्क फॉर समर्थन

Advertisement

'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत भाजपा के करीब चार हजार प्रमुख कार्यकर्ता एक लाख से अधिक प्रतिष्ठित लोगों से व्यक्तिगत संपर्क करेंगे और मोदी सरकार की उपलब्धियों पर उनके साथ चर्चा करेंगे। पार्टी अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक, हर पार्टी कार्यकर्ता इस अभियान में भाग ले रहे हैं। इन प्रमुख कार्यकतार्ओं में केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य और वरिष्ठ संगठन पदाधिकारी शामिल हैं। पिछले दिनों भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 'संपर्क फॉर समर्थन'  अभियान की शुरुआत की है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: UP, CM, sanjay dutt, yogi, sampark, adopt, village
OUTLOOK 09 June, 2018
Advertisement