Advertisement
24 August 2021

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को पुलिस ने रत्नागिरी से किया गिरफ्तार, सीएम ठाकरे पर की थी विवादित 'थप्पड़' टिप्पणी

File Photo

महाराष्ट्र में भाजपा केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के हालही में दिए उद्धव को 'थप्पड़ मारने' वाले बयान पर सियासी बवाल मच गया है। अब महाराष्ट्र पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। राणे की गिरफ्तारी रत्नागिरी से हुई है। वहीं, राणे की टिप्पणी पर देवेंद्र फडणवीस ने इस बात को स्वाभाविक बात बताई है। वहीं, उनका समर्थन करने से भी इंकार किया है। दूसरी ओर नारायण राणे ने खुद माना है कि ये अपराध नहीं है। इतना ही नहीं उनके इस बयान पर महाराष्ट्र के नासिक में भाजपा कार्यालय पर पत्थरबाजी करने का भी मामला सामने आया है।

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "हम केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की मुख्यमंत्री पर की गई टिप्पणी का समर्थन नहीं करते। मुख्यमंत्री को भारत की स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव वर्ष याद नहीं रहा इसके लिए किसी व्यक्ति को गुस्सा आ सकता है, ये स्वाभाविक है।"

वहीं, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने एक अपना बयान देते हुए कहा, "मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मैंने कोई अपराध नहीं किया है। 15 अगस्त के बारे में कोई नहीं जानता तो क्या यह अपराध नहीं है? मैंने कहा था कि मैं थप्पड़ मार देता और यह अपराध नहीं है।"

Advertisement

बता दें कि राणे ने सोमवार को रायगढ़ जिले से सटे अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कहा था कि यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को आजादी का साल नहीं पता। अपने भाषण के दौरान आजादी के वर्ष जानने के लिए उन्हें अपने सहयोगियों की ओर झुकना पड़ा। मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार तमाचा मार देता। बता दें, उद्धव ठाकरे अपने 15 अगस्त के भाषण में अटक गए थे। राणे ने उसी वाक्ये से जोड़ते हुए यह बयान दिया था। उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Union minister, Narayan Rane, arrested for remarks, Maharashtra CM, Uddhav Thackeray, BJP, Shiv Sena
OUTLOOK 24 August, 2021
Advertisement