Advertisement
19 February 2018

मध्यप्रदेश उपचुनावः कांग्रेस का आरोप, भाजपा करना चाहती है लोकतंत्र की हत्या

File Photo

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की मतदाता सूचियों में गड़बड़ी का आरोप लगाया है तथा चुनाव आयुक्त से मिलकर उपचुनाव को तत्काल निरस्त करने की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि करीब 22 हजार मतदाताओं के नाम फर्जी रूप से शामिल कर लिए गए हैं। भाजपा उपचुनावों में लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है।

आरपीएन सिंह, मोहन प्रकाश, शोभा झा कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की और आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के दबाव में निर्वाचन आयोग काम कर रहा है और फर्जी तरीके से उपचुनाव की मतदाता सूची में नाम शामिल कर लिए गए हैं। कांग्रेसी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि एक मतदाता के पांच-पांच सूचियों में नाम है। यह सारी साजिश राज्य की भाजपा रकार और चुनाव आयोग के प्रतिनिधियों ने रची है।

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि 24 फरवरी को मुंगावली और कोलारस विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। करीब 22 हजार मतदाताओं की गड़बड़ी सामने आई है। इन उपचुनावों को रद्द किया जाए तथा ऩए सिरे से मतदाता सूची बनाई जाए। इस संबंध में आयोग को एक ज्ञापन भी दिया गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: MP, bypolls, BJP, democracy, congress, mudering, कांग्रेस, मध्यपर्दश, उपचुनाव
OUTLOOK 19 February, 2018
Advertisement