Advertisement
12 September 2016

सूरजकुंड मंथन : भाजपा में अब संगठन मंत्री और अधिक पॉवरफुल होंगे

google

 

सूत्रों के अनुसार नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन के उपरांत कई प्रदेशों में नए संगठन मंत्रियों की नियुक्ति भी हो सकती है। वे पहले की तुलना में पार्टी में और अधिक शक्तिशाली बनाए जाएंगे। बैठक में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ध्येय और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय पर गहन चिंतन मनन किया गया।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने भी बैठक में शिरकत की। अन्य महासचिवों के 13 सितंबर को आने की उम्मीद है। इसमें पार्टी को मजबूत बनाने से लेकर सभी प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा होनी है। 

Advertisement

बैठक के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि आरएसएस और भाजपा में पहले से कहीं अधिक बेहतर समझ और विकसित होगी। आरएसएस नेताओं द्वारा बिना किसी वजह के बयान देने से केंद्र सरकार के लिए मुसीबत बन जाती है। ऐसे में आरएसएस के प्रतिनिधि के रूप मेंं भाजपा में काम करने वाले संगठन मंत्री विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। बैठक में प्रतिदिन चार सत्र हो रहे हैं। इसमें विभिन्न मुद्दे रखे जा रहे हैं। जो राजनीतिक सामाजिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं। 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: सूरजकुंड, भाजपा, रणनीति, चुनाव, महामंत्री, हरियाणा, राय शुमारी, मंथन, bjp, meeting, organisation, election, surajkund
OUTLOOK 12 September, 2016
Advertisement