Advertisement
09 March 2021

कांग्रेस में वापस आएंगे सिंधिया! भाजपा ने बना दिया बैकबेंचर- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कहा है कि यदि उन्होंने अलग रास्ता न चुना होता तो वह आज मुख्यमंत्री जरुर बन जाते। राहुल गांधी ने कहा कि सिंधिया कांग्रेस में रहकर ही मुख्यमंत्री बन सकते थे मगर भाजपा में पिछड़ गए।

सूत्रों के मुताबिक बताया कि कांग्रेस संगठन के महत्व के बारे में पार्टी के यूथ विंग से बात करते हुए गांधी ने कहा, सिंधिया मुख्यमंत्री बन गए होते यदि वो कांग्रेस के साथ रहे होते मगर सिंधिया भाजपा में बैकबेंचर बन गए हैं। उन्होंने कहा कि सिंधिया के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ काम करके संगठन को मजबूत करने का विकल्प था। मैंने उनसे कहा एक दिन आप मुख्यमंत्री बनेंगे। मगर उन्होंने अपना रास्ता चुना।

सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने आगे कहा, 'इसे लिख लें, वह भाजपा में कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। उन्हें यहां वापस आना होगा। उन्होंने युवा पार्टी के कार्यकर्ताओं को आरएसएस की विचारधारा से लड़ने और किसी से भी नहीं डरने की हिदायत दी।'

Advertisement


बता दें कि सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और पिछले साल मार्च में भाजपा में शामिल हुए थे।

बीते कुछ महीनों से सिंधिया कांग्रेस पार्टी में अपने स्थान को लेकर असंतुष्ट थे और पिछले साल 9 मार्च को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। जिसके बाद दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में सिंधिया ने सदस्यता ग्रहण की थी। सिंधिया की गिनती कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होती थी और लगभग 18 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी में रहे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी के कई अहम पदों को संभाला।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Rahul Gandhi On Jyotiraditya Scindia, Jyotiraditya Scindia, Rahul Gandhi, राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस, भाजपा
OUTLOOK 09 March, 2021
Advertisement