Advertisement
29 July 2022

'राष्ट्रपत्नी' टिप्पणी: 'जेंडर के चक्रव्यूह में...' अधीर रंजन चौधरी पर कांग्रेस नेता ने ही साधा निशाना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की ओर से 'राष्ट्रपत्नी' टिप्पणी को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जारी तीखी नोकझोंक के बीच अब कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने बिना नाम लिए उनपर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि संवैधानिक पद पर आसीन कोई भी व्यक्ति, चाहे वह पुरुष हो या महिला, "समान रूप से माननीय" है और उसे और उसके पद को सम्मान देना ही चाहिए। मनीष तिवारी की यह टिप्पणी तब आई है, जब अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि उनकी हिंदी कमजोर है और उनसे गलती हो गई।

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने एक ट्वीट के जरिए कहा, महिला हो या पुरुष अगर कोई भी संवैधानिक पद पर आसीन है, वह समान रूप से माननीय है। उसे और उसके पद को सम्मान देना ही चाहिए। विशेष पद पर बैठा व्यक्ति, उसी पद के अनुरूप हो जाता है। जेंडर के चक्रव्यूह में खो जाने का कोई मतलब नहीं है।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">Lady or Gentleman anyone occupying a constitutional office is equally Hon’ble. Respect has to be given &amp; should be accorded too that institution. Any person on a particular position becomes analogous too or with that office. No point in getting lost in the maze of gender.</p>&mdash; Manish Tewari (@ManishTewari) <a href="https://twitter.com/ManishTewari/status/1552825474157449218?ref_src=twsrc%5Etfw">July 29, 2022</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

Advertisement

गुरुवार को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की ओर से 'राष्ट्रपत्नी' टिप्पणी के बाद बीजेपी ने विपक्षी दल कांग्रेस की जमकर खिंचाई की। बीजेपी ने कांग्रेस नेता पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर "जानबूझकर सेक्सिस्ट अपमान" करने का आरोप लगाया और कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की अशोभनीय टिप्पणी को लेकर गुरुवार को लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान सत्तापक्ष और कांग्रेस नेताओं के बीच कई बार जुबानी जंग होती देखी गई। सदन की कार्यवाही के दौरान करीब चार मिनट तक केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को जमकर घेरा। नोंकझोंक के दौरान सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच मामला काफी बढ़ गया।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: 'Rashtrapatni' comment, BJP, Congress, Congress leader Manish Tewari, Adhir Ranjan Chowdhury
OUTLOOK 29 July, 2022
Advertisement