Advertisement
02 April 2016

बस फोटो खिंचवाने की राजनीति करते हैं राहुलः भाजपा

गूगल

पार्टी ने राहुल से पश्चिम बंगाल में तत्कालीन माकपा सरकार द्वारा कथित रूप से काली सूची में डाली गई कंपनी को फ्लाईओवर के निर्माण का ठेका देने पर उनका रुख भी पूछा और सवाल किया कि क्या कांग्रेस और वाम दलों के बीच पश्चिम बंगाल में गठबंधन भ्रष्टाचार की नींव पर आधारित है।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी सिद्धार्थनाथ सिंह ने राहुल के दौरे को लेकर कहा, राहुल गांधी तस्वीरें खिंचवाने के मौके के लिए जाने जाते हैं। उनकी यही राजनीति है। यह उनकी राजनीतिक जीवनरेखा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा ने यह विवेकपूर्ण फैसला लिया कि राज्य में चुनाव प्रचार में लगे उसके केंद्रीय मंत्री हादसा स्थल पर नहीं जाएंगे ताकि बचाव अभियान बाधित ना हो। उन्होंने वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के साथ इसकी तुलना करते हुए कहा कि उससे बचाव कार्य बाधित हुआ।

सिंह ने कहा कि राहुल को जवाब देना चाहिए कि क्या कांग्रेस ने कल हादसा स्थल पर प्रदर्शन कर किसी जिम्मेदारी का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ हादसे वाले दिन शहर में दो वरिष्ठ मंत्री मौजूद थे और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने एनडीआरएफ और सेना की टीम की मदद पर नजर रखी। सिंह ने कहा कि एक और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी कोलकाता में थे लेकिन वह बचाव अभियान स्थल पर नहीं गए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कांग्रेस उपाध्यक्ष, राहुल गांधी, फ्लाईओवर, भाजपा, कोलकाता, केंद्रीय मंत्री, राहत कार्य
OUTLOOK 02 April, 2016
Advertisement