Advertisement
10 March 2022

कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- हम जनादेश से सबक लेंगे और देश के लोगों के हित में काम करते रहेंगे

FILE PHOTO

यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है और किसी भी राज्य में पार्टी सरकार बनाती नहीं दिख रही है। नतीजों पर के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी इस जनादेश से सबक लेगी और देश के लोगों के हित में काम करती रहेगी।

राहुल गांधी ट्वीट किया, ‘‘जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। जो लोग जीते हैं उन्हें शुभकामनाएं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवियों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई।’ उन्होंने कहा, ‘‘हम इससे सबक लेंगे और भारत के लोगों के हित में काम करते रहेंगे।’’

कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, ''लोकतंत्र में जनता का विवेक और जनता का आदेश सर्वोपरि है। हम आज के जनादेश का सम्मान करते हुए जनता-जनार्दन का आभार व्यक्त करते हैं। महंगाई, बेरोजगारी, सरकारी संपत्तियों की नीलामी, आवारा पशु, महिलाओं दलितों पर अत्याचार और जनता के तमाम वास्तविक मुद्दों पर हमारी लड़ाई जारी रहेगी।''

Advertisement

रूझानों में यूपी में कांग्रेस मात्र दो सीटों पर आगे है जबकि उत्तराखंड में 18, पंजाब में 18, गोवा में 11 और मणिपु. में चार सीटों पर आगे हैं। कांग्रेस को पंजाब में सत्ता गंवानी पड़ी है। यहां कुल 117 सीटों में आम आदमी पार्टी को 92 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Rahul Gandhi, Congress, mandate, people, country, राहुल गांधी, कांग्रेस
OUTLOOK 10 March, 2022
Advertisement