Advertisement
06 October 2016

यूपी चुनाव : राहुल की किसान यात्रा समाप्‍त, दो गुट भिड़े

google

मीडिया की माने तो यह झड़प भूपिंदर सिंह हुड्डा और अशोक तंवर के समर्थकों के बीच हुई। इस दौरान लाठियां भी चलीं और अशोक तंवर को चोट पहुंची है। अशोक तंवर के साथ कई अन्य घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। बीते  6 सितंबर को देवरिया से किसान यात्रा शुरू हुई थी। इस दौरान उन्होंने 3,438 किलोमीटर यात्रा की और 48 जिलों में 141 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया।

राहुल ने इस यात्रा में 26 खाट सभाएं, 26 रोड शो किए। जहां उन्होंने किसानों की परेशानियां सुनी। साथ ही किसानों से कर्ज माफी करने के लिए 75 लाख आवेदन इकट्ठे किए। राहुल गांधी की यात्रा के अंतिम पड़ाव के रूप में जंतर मंतर के पास एक रैली भी हुई। अपनी 'किसान यात्रा' के दौरान राहुल गांधी को किसानों से मिलते जुलते देखा गया, जिनके बारे में उनका दावा है कि उनकी मांगें वो उद्योगपतियों की हितैषी केंद्र सरकार के सामने जोरशोर से उठा रहे हैं। किसानों के साथ उनकी खाट सभाओं का भी आयोजन किया गया था। जिसने खूब सुर्खियां भी बटोरीं। क्‍योंकि शुरुआती बैठकों में किसान बैठक के बाद खाट उठाकर अपने साथ ही ले गए थे।

राहुल गांधी ने कहा कि संसद के अगले सत्र में वह सरकार के समाने किसनों का ऋण माफ करने और बिजली के दामों में छूट दिलाने की मांग उठाएंगे। उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में चुनाव होने हैं, हालांकि अभी तक तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। 

Advertisement

राहुल गांधी से 3 साल छोटे अखिलेश यादव फिर से मुख्‍यमंत्री बनने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। 2012 में चुनाव हारने वाली दलित नेता और बसपा सुप्रीमो मायावती को भी आगामी चुनावों में वापसी की पूरी उम्‍मीद है। भाजपा एकमात्र बड़ी पार्टी है जिसने अपने मुख्‍यमंत्री पद के उम्‍मीदवार की घोषणा नहीं की है। कांग्रेस ने शीला दीक्षित को उम्‍मीदवार बनाया है जो 15 साल तक दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रह चुकी हैं।

 
अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: यूपी, विधानसभा चुनाव, कांग्रेस, राहुल गांधी, भाजपा, मुलायम सिंह यादव, किसान यात्रा, kisan yatra, congress, rahul gandhi, bjp, delhi
OUTLOOK 06 October, 2016
Advertisement