Advertisement
31 August 2018

राहुल की कैलाश यात्रा पर सियासत गरम, कांग्रेस का आरोप- भाजपा ने किया हिंदू धर्म का अपमान

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर अब सियासी जंग तेज हो गई है। भाजपा ने चीन के रास्ते कैलाश मानसरोवर जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष को चाइनीज गांधी तक कहा है, तो कांग्रेस की ओर से भी प्रत्यारोप सामने आया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि नेपाल के माध्यम से राहुल गांधी चीन गए हैं। राहुल जी के लिए चीन को लेकर जुनून है। ऐसा क्यों है कि श्री गांधी हमेशा सभी चीजों पर चीनी दृष्टिकोण पाना चाहते हैं लेकिन भारतीय परिप्रेक्ष्य नहीं चाहते हैं? वह कौन से राजनेता से वहां मिलेगें?

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि राहुल गांधी को घोषणा करनी होगी कि वह हिंदू हैं तभी यात्रा पर जा पाएंगे।

Advertisement

भाजपा-पीएम मोदी परेशान क्यों?”

भाजपा के तंज पर कांग्रेस नेता आरएस सुरजेवाला ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर की यात्रा से भाजपा और पीएम मोदी इतने परेशान क्यों हैं? क्या वे नहीं जानते कि कैलाश मानसरोवर कहां है? क्या उन्हें नहीं पता कि कैलाश मानसरोवर तिब्बत, चीन के स्वायत्त क्षेत्र में है?

भाजपा ने किया भगवान शिव और मां पार्वती का अपमान

सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष, श्री राहुल गांधी आज से कैलाश मानसरोवर भगवान शिव के निवास स्थान पर धार्मिक और आध्यात्मिक यात्रा कर रहे हैं। सभी देशवासियों के लिए भगवान शिव की आशीर्वाद पाने के लिए शिव भक्त राहुलजी इस पवित्र यात्रा पर हैं। राहुलजी ने कर्नाटक चुनावों के दौरान हुई घातक हवाई दुर्घटना (जिसकी डीजीसीए रिपोर्ट द्वारा पुष्टि की गई है।) के बाद कैलाश मानसरोवर पर आध्यात्मिक यात्रा करने की कसम खाई थी। राहुलजी सभी साथी देशवासियों के लिए भगवान शिव की कृपा चाहते हैं।”

सुरजेवाला ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधान मंत्री बीजेपी ने राहुलजी की इस पवित्र धार्मिक यात्रा का मजाक उड़ा कर अपनी घृणास्पद मानसिकता दिखायी है। भाजपा ने इस शुभ यात्रा को "हनीमून टूर" बताकर हिंदू धर्म और विश्वासों पर हमला बोला है। यह वास्तव में दुखद है कि बीजेपी इस तरह की सस्ती राजनीतिक रणनीति से भगवान शिव और मां पार्वती के निवास का अपमान कर रही है। हम प्रार्थना करते हैं कि महादेव उन्हें अपने दिमाग और आत्माओं को घृणित नफरत से शुद्ध करने के लिए ज्ञान का मार्ग दिखाए।

क्या है मामला?

खुद को सार्वजनिक तौर पर कई बार शिवभक्त कह चुके कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार से कैलाश मानसरोवर की धार्मिक यात्रा पर जा रहे हैं। राहुल गांधी चीन के रास्ते कैलाश मानसरोवर की यात्रा करेंगे। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी पहले यहां से चीन के बीजिंग रवाना होंगे। इसके बाद वह बीजिंग से लहासा और फिर सागा जाएंगे। राहुल सागा में करीब एक या दो दिन तक रुकेंगे, जिसके बाद मानसरोवर की ओर बढ़ेंगे।

मानसरोवर की ऊंचाई समुद्र तल से करीब 15,060 फुट तक है। राहुल गांधी वहां पर एक बेस कैंप में ही रुकेंगे। बताया जा रहा है कि राहुल की यह यात्रा 12 दिनों की होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि राहुल 12 सितंबर को यात्रा से वापस लौटेंगे।

 

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Rahu Gandhi, journey, Kailash Mansarovar, congress, BJP, vilest attack, Hindu faith and beliefs
OUTLOOK 31 August, 2018
Advertisement