Advertisement
03 July 2016

प्रियंका गांधी करेंगी उत्तर प्रदेश में 200 जनसभाएं

गूगल

उत्तर प्रदेश के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी मांग पर प्रियंका गांधी राज्य में पार्टी के प्रचार में पूरे दमखम के साथ उतरने के लिए तैयार हो गई हैं। यूपी के पार्टी प्रभारी और वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने अध्यक्ष सोनिया गांधी से विस्तृत चर्चा के बाद प्रियंका गांधी से मिलकर राज्य में चुनाव की रणनीति पर बात की है। प्रचार अभियान के दौरान कई सभाओं में प्रियंका और राहुल एक साथ रहेंगे। जबकि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी कुछ चुनिंदा इलाकों में सभाओं को संबोधित करेंगी। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार लगभग 400 विधानसभा सीटों के हिसाब से हर दो सीट पर प्रियंका की एक सभा की योजना बन रही है। यह कार्यक्रम यूपी के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श के आधार पर बन रहा है। उनका मानना है कि जनता भी प्रियंका में इंदिरा गांधी की झलक देखती है।

 

चुनाव को ध्यान में रखकर भाजपा द्वारा रॉबर्ट वाड्रा को निशाना बनाए जाने के मुद्दे पर प्रदेश के नेताओं का कहना है कि इस साजिश से प्रियंका पर कोई असर नहीं हो सकता है, यूपी में मायावती और मुलायम परिवार पर तो सीधे कई गंभीर आरोप रहे हैं। बिहार में तो लालू यादव पर स्वयं आरोप थे लेकिन उनकी पार्टी को चुनावों में भारी सफलता मिली है। कांग्रेस पार्टी यूपी को 1980 के लोकसभा चुनाव की तरह लड़ना चाहती है। भाजपा के सांप्रदायिक और जातीय फार्मूलों से निपटने के लिए भी पार्टी तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार प्रशांत किशोर से कागजी रिपोर्ट लेने के अलावा अधिक महत्व नहीं दिया जाएगा क्योंकि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी किशोर के काम और रवैये पर नाराजगी ज्यादा है।

Advertisement

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कांग्रेस पार्टी, प्रियंका गांधी, यू पी विधानसभा चुनाव, गुलाम नबी आजाद, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रशांत किशोर, इंदिरा गांधी, भाजपा, लालू प्रसाद, मुलायम सिंह यादव, मायावती, Congress Party, Priyanka Gandhi, UP Assembly Election, Ghulam Nabi Azad, Rahul Gandhi, Sonia
OUTLOOK 03 July, 2016
Advertisement