Advertisement
19 February 2022

प्रियंका गांधी बोली- महिला उत्पीड़न की शिकायत पर 15 दिन में एफआईआर नहीं हुई तो अधिकारी होंगे निलंबित, कांग्रेस लाएगी कानून

ANI

रायबरेली की नुक्कड़ सभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यह अच्छा है कि सरकार राशन प्रदान करती है लेकिन उन्हें शिक्षा और रोजगार के साथ लोगों को अपने पैरों पर खड़ा करना चाहिए। हम एक ऐसा कानून लाना चाहते हैं जिसमें महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में 15 दिन में एफआईआर  न होने पर पुलिस अधिकारी को सस्पेंड किया जाए।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि हर पुलिस थाने में महिला अफसर हो, जो महिलाओं की बात सुनें। अपराध करने वाले को पुलिस, प्रशासन और सरकार बचा रही है, लेकिन पीड़ित महिला की ये मदद नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो हम प्रदेश के हर जिले में लड़कियों के लिए स्कूल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने 25 प्रतिशत पद लड़कियों के लिए आरक्षित किए जाएंगे। हम नौकरियों के लिए एक कैलेंडर बनाएंगे और समय-समय पर योजना बनाकर रोजगार देंगे।

प्रियंका गांधी ने विरोधियों पर हमला करते हुए कहा कि चुनाव आने पर वादा करते हो कि रोजगार देंगे, अब तक क्यों नहीं दिया। आप विकास की बात नहीं करते, आप नहीं बताते कि महिलाओं के लिए आपने क्या किया। उन्होंने कहा कि आधी आबादी की बात पार्टियां क्यों नहीं कर रही हैं। महंगाई और समाज का बोझ कौन उठाता है। ये लोग सोचते हैं कि महिलाओं को एक गैस सिलेंडर दो और वो खुश हो जाएंगी। हम 40 फीसदी महिलाओं को विधायक बनने का मौका दे रहे हैं। अस्पतालों में महिला डॉक्टर और हर ब्लॉक के अस्पताल में एक महिलाओं के लिए कमरा होना चाहिए।

Advertisement

प्रियंका गांधी ने कहा कि हम चाहते हैं कि यूपी में राजनीति बदले. धर्म और जाति के आधार पर उकसाने वाली राजनीति से सिर्फ राजनेताओं का फायदा होता है। इससे जनता का फायदा नहीं होगा। विकास तब होगा, जब आप सवाल पूछने लगते है। ये लोग सोचते हैं कि जब चुनाव आएगा तो हम धर्म और जाति की बात करेंगे और हमें वोट मिल जाएगा। नेताओं से पूछिए कि आप हमारे लिए क्या कर रहे हैं। उन्होंने वादा करते हुए कहा कि अपना बिजनेस शुरू करने के लिए 5 लाख रुपए 1 प्रतिशत ब्याज पर हमारी सरकार देगी। हुनर जहां-जहां है वहां उसे मजबूत करने का काम हम करेंगे। हमने एक खाका इसके लिए तैयार किया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Priyanka Gandhi, FIR, harassment, women, officers, suspended, Congress
OUTLOOK 19 February, 2022
Advertisement