Advertisement
02 December 2016

प्रियंका ही नहीं रॉबर्ट के लिए भी बंद नहीं राजनीति के दरवाजे

गूगल

उनसे पूछा गया था कि यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने की मांग लगातार बढ़ रही है, क्या वह आएंगी? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि प्रियंका की तरफ से वह जवाब नहीं दे सकते हालांकि वह जो भी निर्णय लेंगी उसमें पूरा साथ दूंगा। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वे खुद राजनीति में आ सकते हैं तो रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि इस राजनीतिक परिवार से जुड़ने के बाद वह लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों घूमते रहे हैं और लोगों से मिलते रहे हैं। अपनी व्यक्तिगत हैसियत में लोगों की मदद भी करते रहे हैं। इसके बावजूद कोई नहीं जानता कि भविष्य में क्या होगा और उसमें मेरे लिया क्या छिपा है?

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बारे में भी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि वह राहुल को शुभकामनाएं देते हैं मगर यह पूरी तरह उनके और पार्टी की बीच की बात है। इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है।

हरियाणा की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय वाड्रा की कंपनी के 2.701 एकड़ जमीन का लैंड यूज बदलने के मामले की जांच के लिए हरियाणा सरकार द्वारा गठित न्यायमूर्ति ढींगरा आयोग की रिपोर्ट में अपना नाम होने के बारे में उन्होंने दोहराया कि आयोग ने कभी उन्हें पूछताछ के लिए नहीं बुलाया। उनसे सिर्फ कुछ जानकारियां मांगी गई थीं जो उन्होंने मुहैया करा दी थीं। उन्होंने कहा कि वकीलों के माध्यम से उन्होंने पहले भी कई बार कहा है कि इस मामले की जांच में वह पूरा सहयोग करेंगे। वैसे रिपोर्ट पर वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे क्योंकि उन्होंने रिपोर्ट देखी नहीं है और ये अभी सार्वजनिक भी नहीं हुई है।

Advertisement

वाड्रा ने इस बात पर जोर दिया कि वह हमेशा सामान्य बने रहना चाहते हैं। जब उनसे पूछा गया कि भले ही वह राजनीतिज्ञ नहीं हैं मगर उनके कार्यकलापों के राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं और स्थिति से वह कैसे निबटते हैं तो उन्होंने कहा कि वे हमेशा से निजी रहे हैं और सार्वजनिक जीवन से दूर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद को सेलिब्रिटी नहीं बल्कि आम आदमी के रूप में देखते हैं। मीडिया की खबरों और राजनीतिक आरोपों के कारण लोग उन्हें पहचानने लगे हैं मगर लोग चीजों को अपने हिसाब से पसंद करते हैं। एक सवाल के जवाब में वाड्रा ने कहा कि वह शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगातार प्रयास करते हैं क्योंकि ये ऐसी चीज है जो आपको उपहार में नहीं मिल सकती। इसे तो आपको कमाना ही पड़ता है और वह अपने मिलने वाले सभी लोगों को इसके लिए प्रेरित भी करते हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: राजनीति, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा, राहुल गांधी, कांग्रेस, हरियाणा सरकार, जमीन
OUTLOOK 02 December, 2016
Advertisement