Advertisement
19 October 2022

पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को दी बधाई, कहा- 'आपका कार्यकाल फलदायी हो'

कांग्रेस पार्टी को आज नया अध्यक्ष मिल गया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में शशि थरूर को बड़े अंतर से हराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने पर मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी है। बता दें कि 26 अक्टूबर से मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी के लिए मेरी शुभकामनाएं, उनका आगे का कार्यकाल फलदायी हो।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 17 अक्टूबर को मतदान हुआ था। इस चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला था। चुनाव के नतीजे बुधवार को जारी किए गए हैं। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़े अंतर से शशि थरूर को मात दी है। 24 साल में पहली बार पार्टी को ऐसा अध्यक्ष मिला है जो नेहरू-गांधी परिवार से नहीं है।

Advertisement

मल्लिकार्जुन खड़गे सोनिया गांधी की जगह लेंगे, जो 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी के पद से हटने के बाद से अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थीं। राजनीति में 50 साल से अधिक समय से सक्रिय खड़गे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष बनने वाले एस निजालिंगप्पा के बाद कर्नाटक के दूसरे नेता और जगजीवन राम के बाद इस पद पर पहुंचने वाले दूसरे दलित नेता भी हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: PM Narendra Modi, Congress leader Mallikarjun Kharge, fruitful tenure, Congress president
OUTLOOK 19 October, 2022
Advertisement