Advertisement
28 September 2016

पीएम मोदी के लिए गाय एक चुनावी स्‍टंट : राहुल

google

राहुल ने यूपी के पुवांया में आयोजित खाट सभा में किसानों से कहा भाजपा और आरएसएस के लोग दलाल हैंं। यह लोग गायों को लेकर राजनीति करते हैंं जबकि देवरिया से यहां तक मैने गायों की दुर्दशा देखी है। :नरेन्द्र: मोदी जी ने गायोें को चुनावी स्टंट बना रखा है।

उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में गायें सड़कों पर मरने को मजबूर हैं और कोई तथाकथित गोरक्षक उनकी सुध नहीं ले रहा है। दरअसल, गायें आस्था का केन्द्र नहीं बल्कि सियासत का औजार बनायी जा रही हैं। राहुल ने प्रधानमंत्राी नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी ने गत लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कहा था कि वह हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे और काले धन के 15-15 लाख रूपये हर नागरिक को दिये जाएंगे लेकिन किसी को ना तो रोजगार मिला और ना ही किसी के खाते में 15 लाख रुपये आये।

उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की सरकार ही है जो अगर कुछ कहती है तो उसे करती भी है। कांग्रेस ने वर्ष 2008 में किसानों का 70 हजार करोड़ रूपये का कर्ज माफ किया था और जिस दिन हिन्दुस्तान में कांग्रेस की सरकार बनेगी हम दस दिन के अन्दर कर्ज माफ करके दिखा देंगे। राहुल ने कहा कि वह झूूठ बोलने या भाजपा की तरह कोरा आश्वासन देने नहीं बल्कि किसान के दिल का दर्द समझने आये हैं। कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों की हरसम्भव मदद की जायेगी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि साल 2014 में मोदी ने वादा किया था कि वह किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिये अनाज और गन्ने के वाजिब दाम दिलाएंगे, लेकिन स्थिति यह है कि हिन्दुस्तान के किसान को लाभकारी मूल्य तो दूर, लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। राहुल ने कहा कि 27 साल से उत्तर प्रदेश में साइकिल :सपा: और हाथी :बसपा: की सरकार आई। यह दोनों ही सरकारें सिर्फ चुनिंदा लोगों या जातियों के लिये ही काम करती हैं। बसपा में यह लाभ केवल मायावती को होता है क्योंकि चुनाव के समय वह प्रत्याशियों को लूटती हैं और चुनाव जीतने के बाद उनका विधायक अपने क्षेत्र में लूट खसोट मचाता है।

मुख्यमंत्राी अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा आप लोगों ने एक युवा नेता को मुख्यमंत्री चुना है। साढ़े चार साल में यह युवा नेता वहीं का वहीं खड़ा है। पूरे प्रदेश में गुण्डागर्दी चरम पर है। एेसे में प्रदेश का मजबूर युवा अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो सकता। भाषा एजेंसी 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: पीएम मोदी, राहुल गांधी, गाय, राजनीति, हिंदू, आरएसएस, भाजपा, pm modi, rahul gandhi, cow, politics, rss, bjp
OUTLOOK 28 September, 2016
Advertisement