Advertisement
07 July 2021

मोदी मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण जारी, सिंधिया, रिजीजू, पुरी, अनुराग ठाकुर और अनुप्रिया पटेल ने ली शपथ, विस्तार से पहले 12 मंत्रियों का इस्तीफा

मोदी कैबिनेट में फेरबदल का इंतजार अब खत्म हो चुका है। कुल 43 नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है। नारायण राणे और सर्बानंद सोनोवाल ने सबसे पहले कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद हैं।

 

- 40 साल की अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। अनुप्रिया पटेल मिर्ज़ापुर से सांसद हैं और दोबारा मोदी कैबिनेट में शामिल हुई हैं। अब तक एनडीए के सहयोगी दलों के तीन नेता शपथ ले चुके हैं।

Advertisement

- जी. किशन रेड्डी और अनुराग ठाकुर ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। दोनों नेताओं का प्रमोशन हुआ है। अब तक वे राज्य मंत्री के तौर पर काम कर रहे थे।

 

भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रुपाला ने राष्ट्रपति भवन में मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई।

लोकसभा सांसद आरके सिंह ने ली पद और गोपनियता की शपथ। उनके बाद राज्यसभा सांसद हरदीप सिंह पुरी ने शपथ ली। इसके अलावा मनसुख मांडविया को भी पद और गोपनियता की शपथ दिलाई गई। 

- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अश्विनी वैष्णव, किरण रिजिजू, राज कुमार सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

-    चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस ने कैबिनेट मंत्री की ली शपथ। इनसे पहले कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया और रामचंद्र प्रसाद सिंह ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

-    दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सर्बानंद सोनोवाल को केंद्रीय मंत्री पद की शपथ दिलाई।

-    डॉ विरेंद्र कुमार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। विरेंद्र कुमार टिकमगढ़ से सांसद हैं।

- महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने ली मंत्रिपद की शपथ। राणे 6 बार विधायक रह चुके हैं। महाराष्ट्र के राज्यसभा सांसद हैं।

बता दें कि कैबिनेट विस्तार से पहले कुल 12 नेताओं के मंत्री परिषद से इस्तीफों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूर कर लिया है। इन नेताओं में रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, रमेश पोखरियाल निशंक भी शामिल हैं। इसके अलावा श्रम और रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार, रसायन एवं उरर्वक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. हर्षवर्धन, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री प्रताप सारंगी शामिल हैं। इसके अलावा वन और पयार्वरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया है। इससे पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने कनार्टक का राज्यपाल बनाये जाने की घोषणा के बाद त्यागपत्र दिया है।

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: PM Modi, Rashtrapati Bhavan, swearing-in ceremony, 43 new ministers, shortly.
OUTLOOK 07 July, 2021
Advertisement