Advertisement
14 February 2017

कांग्रेस में पीके को मिलेगी राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की भी जिम्मेदारी

google

उत्तर प्रदेश में उन्होंने ही गठबंधन की कोशिश की थी, जिसे आखिर में अंजाम दे दिया गया। इसी तरह पंजाब में भी वह कामयाब माने जा रहे हैं। क्योंकि मतदान के बाद कांग्रेस की एक मात्र उम्मीद पंजाब ही मानी जा रही है। इसी तरह उत्तराखंड में जिस तरह भारतीय जनता पार्टी को पूरी ताकत लगाने पर मजबूर कर दिया,उससे भी पार्टी के हौसले बुलंद है।

किशोर ने ही पहले उत्तर प्रदेश के प्रचार की रणनीति को अंतिम रूप दिया, जिसके बाद पंजाब में उनकी जनसभाओं की रणनीति काम कर गई। शुरू में कांग्रेस पिछड़ती दिखी, उसके बाद अंतिम दौर आते-आते टक्‍कर में आ गई।

इसी तरह उत्तर प्रदेश में अखिलेश और राहुल की जोड़ी बनवाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। प्रियंका गांधी को भरोसे में लेकर उन्होंने गठबंधन को अंजाम तक पहुंचाया, जिसका नतीजा यह है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अखिलेश के साथ गठबंधन कर टक्‍कर में आ गई।

Advertisement

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: प्रशांत किशोर, विधानसभा, राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ़, मध्‍यप्रदेश, चुनाव, कांग्रेस, प्रशांत किशोर, prashant kishore, election, rahjasthan, mp, chattisgarh, election, congress, bjp
OUTLOOK 14 February, 2017
Advertisement