Advertisement
01 April 2017

पर्रिकर गोवा के लोगों को धोखा देने के लिए उनसे माफी मागें-दिग्विजय

     उन्होंने ट्विटर पर कहा, श्री पर्रिकर सत्ता की भूख के लिए आपको शर्म आनी चाहिए। आपने गोवा के लोगों के साथ धोखा किया है। उनसे माफी मांगिए।

   सिंह ने कहा कि पर्रिकर को आक्रामक तरीके से विधायकों को खरीदने के लिए नितिन गडकरी का शुक्रिया अदा करना चाहिए।

   उन्होंने कहा, मनोहर पर्रिकर ने गोवा में उन्हें सरकार गठित करने देने के लिए मेरा धन्यवाद किया। यदि उन्हें किसी को धन्यवाद देना है तो वह नितिन गडकरी हैं जिन्होंने गोवा के एक होटल से 12 मार्च की सुबह आक्रामक तरीके से विधायकों को खरीदा।

Advertisement

   उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, और संविधान, सरकारिया आयोग के दिशानिर्देश एवं उच्चतम न्यायालय का उल्लंघन करने...और गोवा के जनादेश को छीनने वाली गोवा की राज्यपाल को धन्यवाद देना चाहिए।

   गोवा में हाल में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी लेकिन अन्य दलों के सहयोग से पर्रिकर के नेतृत्व में भाजपा सरकार गठित करने में सफल रही।

भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: दिग्विजय, पर्रिकर, गोवा, धोखा, माफी, धन्यवाद , गडकरी, विधायक, खरीदारी, मदद, राज्यपाल
OUTLOOK 01 April, 2017
Advertisement