Advertisement
30 October 2017

अर्थव्यवस्था के लिए टारपीडो हैं नोटबंदी और जीएसटीः राहुल गांधी

FILE PHOTO.

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था पर दो टारपीडो मारे एक नोटबंदी और दूसरा जीएसटी। इससे देश की जनता को कितना नुकसान पहुंचा है। इस बात का अहसास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नहीं है।

आठ नवंबर को नोटबंदी की पहली सालगिरह पर कांग्रेस ने काला दिवस मनाने का एलान किया है। इसे लेकर सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी ने प्रभारियों और महासचिवों के साथ मीटिंग की।

इसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री मनमोहन सिंह, पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल, जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलौत भी थे। मीटिंग के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार आठ नवंबर को किस बात का जश्न मनाना चाहती है। क्या उसे देश की जनता की फीलिंग समझ नहीं  आ पा रही है।

Advertisement

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि नोटंबदी और जीएसटी दो बड़ी आपदाएं है। दोनों को एक साथ लागू  कर दिया गया। इससे देश की जनता को कितना नुकसान हुआ है, क्या सरकार को यह पता नहीं है। लोगों के कारोबार खत्म हो गए। जीएसटी से पूरा देश नष्ट  हो गया। सरकार ने इन्हें गलत तरह से लागू किया। जीडीपी बुरी तरह प्रभावित हुई। नोटबंदी और जीएसटी दो टारपीडो साबित हुए हैं। इनसे देश की अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान हुआ, इसे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को समझना चाहिए। क्या प्रधानमंत्री को देश के दुख दिखाई नहीं दे रहा है। देश की फीलिंग उऩ्हें समझने चाहिए। पता नहीं सरकार किस बात की खुशी मनाना चाहती है। 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: rahuj gandhi, tarpedo, Economy, gst, natebandi, राहुल गांधी, टारपीड, अर्थव्यवस्था
OUTLOOK 30 October, 2017
Advertisement