Advertisement
02 November 2016

यूपी में सभी वर्ग को साधने की तैयारी, एक नहीं चार चेहरों के साथ उतरेगी भाजपा

google

 

पार्टी ने अलग-अलग वर्ग के अपने चार वरिष्‍ठ नेताओं को इन यात्राओं का चेहरा बनाने जा रही है। हालांकि चारों नेता किसी भी यात्रा में पूरा वक्त साथ नहीं रहेंगेलेकिन रथयात्राओं पर इन नेताओं की तस्वीरें लगाई जाएंगी।

सूत्रों के मुताबिकपरिवर्तन यात्राओं का खाका लगभग तैयार कर लिया गया है और जल्द ही इस बारे में औपचारिक ऐलान किया जाएगा। यात्राओं के लिए अलग अलग रथ तैयार कराए गए हैं। रथों पर पार्टी के छह बड़े नेताओं की तस्वीरें होंगी। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीअमित शाह के अलावा गृह मंत्री राजनाथ सिंहप्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशवप्रसाद मौर्यकलराज मिश्र और उमा भारती शामिल हैं।

Advertisement

पहली रथ यात्रा नवंबर को सहारनपुर से, 6 को दूसरी यात्रा झांसी सेतीसरी नवंबर को सोनभद्र और चौथी यात्रा नवंबर को बलिया से शुरू होगी। अलग अलग यात्रा की शुरुआत के वक्त अलग अलग नेता मौजूद रहेंगे। 

सूत्रों का कहना है कि अब तक भाजपा में राय बनी है कि मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित न किया जाए। ऐसे में चुनाव प्रचार के दौरान इस पर जरूर सवाल उठेंगे। उन्हीं सवालों का जवाब देने के इरादे से ही पार्टी ने इस तरह की रणनीति बनाई है। पार्टी के एक वरिष्‍ठ नेता के मुताबिकचारों नेता ओबीसीब्राहमण और ठाकुर जाति से हैं। इससे यह संदेश जाएगा कि चुनाव जीतने पर भाजपा इन चारों में से किसी एक नेता को मुख्यमंत्री बना सकती है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: यूपी, चुनाव, बिहार, पराजय, भाजपा, राजनाथ सिंह, पीएम मोदी, अमित शाह, amit shah, up, bihar, election, rajnath singh, pm modi
OUTLOOK 02 November, 2016
Advertisement