Advertisement
08 September 2017

पिछले तीन सालों में महाराष्ट्र के 9 हजार किसानों ने की आत्महत्या: राहुल गांधी

ANI

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नांदेड़ में किसानों को संबोधित करते हुए कहा है कि पिछले तीन सालों में महाराष्ट्र के 9 हजार किसानों ने आत्महत्या की है। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘‘मैं समझता हूंं कि देश को उद्योगपतियों की जरूरत है लेकिन देश को किसानों की भी जरूरत है।’’


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। इस दौरान वे किसानों की आवाज बुलंद कर रहे हैं। राहुल गांधी ने इसे लेकर ट्वीट भी किया है कि वे मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ और पारभानी जिलों का दौरा करेंगे।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे नांदेड़ के बाद  परभानी के कुछ गांवों का दौरा करेंगे। वे परभानी में एक किसानों की रैली को भी संबोधित करेंगे। जहां राहुल महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में ऋण माफी और किसानों की आत्महत्याओं को लेकर आवाज उठा सकते हैं। गौरतलब है कि नांदेड़ में कांग्रेस का मजबूत जनाधार है, यहां अक्टूबर मध्य में निकाय चुनाव होने वाले हैं, जिसके मद्देनजर राहुल गांधी ने यह कार्यक्रम सुनिश्चित किया।  

वहीं इस साल सूखा प्रभावित मराठवाड़ा क्षेत्र में 100 से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है। यहां इस मुद्दे को लेकर राहुल गांधी आवाज बुलंद करेंगे। इस दौरान  महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण सहित विधायक, सांसद और पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Rahul Gandhi, tour, Maharashtra, address, rally of farmers
OUTLOOK 08 September, 2017
Advertisement