Advertisement
27 January 2017

सांसद को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाया बंधक

google

गौरतलब है कि भाजपा ने हाल ही में बसपा से आने वाले वेद गुप्ता को अयोध्या विधानसभा सीट से टिकट दिया है। बाहरी को टिकट दिए जाने से नाराज कार्यकर्ताओं की मांग पार्टी के राय नेतृत्व के समक्ष रखे जाने की मांग पर भरोसा दिए जाने पर दो घंटे के बाद दोनों नेताओं को मुक्त कर दिया गया।

पार्टी इकाई के प्रमुख अवधेश पांडे बताया कि भाजपा के कार्यकर्ता मांग कर रहे थे कि पार्टी को कैडर से एक प्रत्याशी उतारना चाहिए और गुप्ता को बाहरी व्यक्ति मान रहे थे। वे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्णय (गुप्ता को टिकट देने) के खिलाफ थे। हम उन्हें शांत करने के लिए पार्टी कार्यालय गए थे लेकिन उन्होंने हमें बंधक बना लिया। हमने उन्हें भरोसा दिया कि हम उनकी मांग राय नेतृत्व के समक्ष उठाएंगे। पांडे ने कहा कि हालांकि हमारे शीर्ष नेतृत्व ने प्रत्याशी के रूप में गुप्ता का चयन किया है लेकिन हम प्रयास करेंगे कि हमारे कार्यकर्ता दिल से निर्णय स्वीकार करें।

वेद गुप्ता ने 80 के दशक के शुरुआत में कांग्रेस से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी लकिन वह भाजपा में शामिल हो गए। बाद में वह 2002 में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए और अयोध्या से विधानसभा का चुनाव लड़ा। 2012 में वह बसपा में शामिल हो गए और बसपा प्रत्याशी के रूप में इस सीट से फिर मैदान में उतरे। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए और उन्हें अयोध्या से टिकट दिया गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: भाजपा, सांसद, अयोध्या, गुस्सा, विधानसभा
OUTLOOK 27 January, 2017
Advertisement