Advertisement
03 December 2018

मोदी बना रहे हैं ‘दो हिंदुस्तान, एक अंबानी और दूसरा किसानों काः राहुल गांधी

File Photo

कृषि संकट के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि मोदी ‘दो हिंदुस्तान’ बना रहे हैं, एक अनिल अंबानी और दूसरा किसानों के लिए।

राहुल गांधी ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया है, जिसमें दावा किया गया है कि एक किसान को महाराष्ट्र में 750 किलोग्राम प्याज के लिए केवल 1040 रुपये मिले।

उन्होंने ट्वीट किया है, ‘मोदी जी दो हिंदुस्तान बना रहे हैं। एक अनिल अंबानी का हिंदुस्तान, जिन्हें बिना कुछ ‌किए ही, कोई विमान बनाए बगैर ही मोदी जी से 30 हजार करोड़ रुपये का राफेल अनुबंध मिल जाएगा और दूसरा किसान का हिंदुस्तान जिन्हें चार महीने की कड़ी मेहनत के बाद उपजाए गए 750 किलोग्राम प्याज के लिए मोदी जी से महज 1040 रुपये मिलेंगे।’

Advertisement

सरकार की नीतियों से किसान बदहाल

कांग्रेस पार्टी किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार पर लगातार हमले कर रही है। पार्टी का आरोप है कि मोदी सरकार की नीतियों ने किसानों को बदहाल कर रखा है। वहीं, मोदी सरकार इन दावों को खारिज करते हुए किसानों के कल्याण के लिए कदम उठाने का दावा करती रही है।

इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार और राफेल डील में पक्षपात करने का आरोप लगाते रहे हैं लेकिन सरकार इन आरोपों को सिरे से खारिज करती रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Modi, making, two, 'Hindustans', one, Anil Ambani, another, for, farmers. Rahul
OUTLOOK 03 December, 2018
Advertisement