Advertisement
31 August 2018

यशवंत सिन्हा का PM पर हमला, बोले- जब तक सत्ता में हैं, तभी तक करिश्माई नेता हैं मोदी

File Photo

लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलने वाले भाजपा के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि नरेंद्र मोदी जब तक सत्ता में हैं, तभी तक करिश्माई हैं। जिस दिन सत्ता से बाहर हुए तो करिश्माई नहीं रहेंगे।

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सिन्हा ने कहा कि भारत में सत्ता में काबिज लोगों की पूजा करने की प्रवृत्ति है। शायद यही वजह है कि नरेंद्र मोदी को ‘करिश्माई नेता’ के तौर पर देखा जाता है। वह प्रधानमंत्री हैं, इस नाते लोग उन्हें करिश्माई भी मानते हैं।

एक राष्ट्रीयकमजोरी है कि हम सत्ता में काबिज लोगों की पूजा करना शुरू कर देते हैं

Advertisement

राजध्‍ाानी ‌दिल्‍ली में एक किताब के विमोचन समारोह के दौरान यशवंत सिन्हा अपने चिर-परिचित अंदाज में दिखे। उन्होंने कहा, ‘हम लोगों में एक ‘राष्ट्रीय’ कमजोरी है कि हम सत्ता में काबिज लोगों की पूजा करना शुरू कर देते हैं। हमें इससे छुटकारा पाने की जरूरत है।’

सत्ता में हैं पीएम मोदी इसलिए वह करिश्माई प्रतीत होते हैं

मोदी के नेतृत्व और उनकी सरकार के चार वर्षों पर किए गए सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह सत्ता में हैं इसलिए करिश्माई प्रतीत होते हैं। वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने कहा, ‘आज मोदी को करिश्माई नेता के तौर पर देखा जाता है क्योंकि वह प्रधानमंत्री हैं। जब वह सत्ता में नहीं होंगे तब वह करिश्माई भी नहीं होंगे, लोग इसे ऐसे ही देखते हैं।’  

कुछ करिश्माई नेता जेल में भी हैं

 मोदी के साथ काम किए अपने बीते दिनों को याद करते हुए भाजपा के पूर्व नेता ने कहा कि उन्होंने एक ‘विनम्र’ मोदी को देखा है लेकिन अब वह तेजी से बढ़ रहे हैं। सिन्हा ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ करिश्माई नेता जेल में भी हैं।

हाल ही में यशवंत सिन्हा ने भाजपा का दामन छोड़ दिया था

गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में भाजपा छोड़ दी थी। वहीं, राफेल समझौते, नोटबंदी सहित कई मुद्दों पर वह मोदी सरकार की खुलकर आलोचना भी करते रहे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Modi, appears, charismatic, he is in power, Yashwant Sinha
OUTLOOK 31 August, 2018
Advertisement