Advertisement
01 April 2015

सोनिया पर गिरिराज की टिप्पणी से गुस्से में कांग्रेस

पीटीआई

हाजीपुर में एक कार्यक्रम के दौरान गिरिराज ने कहा कि अगर राजीव गांधी कोई नाइजीरियन महिला से ब्याह किए होते, गोरी चमड़ी न होती तो कांग्रेस पार्टी उसका नेतृत्व स्वीकारती क्या?  

गिरिराज का यह बयान  सीधे कांग्रेस अध्यक्ष से जुड़ा हुआ है। जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया।  गिरिराज के इस बयान से सोनिया गांधी से ज्यादा नाइजीरियन का अपमान है। क्योंकि उन्होंने नाइजीरिया का नाम लेकर नस्लीय टिप्पणी की। इतना ही नहीं गिरिराज ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी टिप्पणी करने से नहीं चूके। गिरिराज ने कहा कि जिस तरह से मलयेशिया के लापता विमान का आज तक पता नहीं चला, उसी तरह से राहुल कहां गायब हैं, किसी को नहीं मालूम। गिरिराज की इस टिप्पणी पर कांग्रेस बेहद खफा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा में कितनी नैतिकता बची है यह इस बयान से झलक रही है। सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री को खुश करने के लिए उनके मंत्री और सांसद अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस वकतव्य के लिए माफी मांगनी चाहिए और ऐसे मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाना चाहिए। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि गिरिराज को टिप्पणी करने के लिए ही मोदी सरकार में शामिल किया गया है। माकपा नेता वृंदा करात ने कहा कि गिरिराज ने इतना घिनौना कमेंट किया है कि जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। प्रधानमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या यही उनके मन की बात है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: गिरिराज सिंह, सोनिया गांधी, कांग्रेस, भाजपा, टिप्पणी, नस्लवादी
OUTLOOK 01 April, 2015
Advertisement