Advertisement
26 December 2020

सांसद प्रज्ञा ठाकुर पीछे की कुर्सी मिलने पर भड़कीं, सीएम शिवराज के आने से पहले ही कार्यक्रम छोड़ चली गईं

File Photo

भोपाल में शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम था। जिसमें इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा और सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत कई भाजपा नेताओं को आमंत्रित किया गया था। लेकिन, बखेरा उस वक्त खड़ा हो गया जब सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मंच पर पीछे की कुर्सी पर जगह मिली थी, जिसके बाद वो इससे इतनी नाराज हुईं कि कार्यक्रम ही छोड़कर चली गईं।

जिसके बाद साध्वी ने वहां मौजूद स्थानीय नेताओं पर नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद उन्हें मनाने की भरपूर कोशिशें भी की गई लेकिन साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर नहीं मानीं और मुख्यमंत्री के आने से पहले ही कार्यक्रम छोड़ कर चली गईं। इस कार्यक्रम में प्रज्ञा ठाकुर ने कुछ नहीं बोला। लेकिन, इसके बाद एक अन्य कार्यक्रम में उन्होंने अपने दर्द को बयां कर दिया।

भोपाल के मानस भवन में प्रवचन कार्यक्रम में पहुंचीं प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा “अधूरी बात करना व्यक्तित्व का अधूरापन है। इससे ज्यादा मुझे कहने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि जो समझ गए वह ठीक और जो इसे ना समझे वो अनाड़ी हैं। कुर्सी की खींचतान में आज हम भी फंस गए, अभी तक नहीं फंसे थे।“

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Madhya Pradesh, Pragya Singh Thakur, CM Shivraj, मध्यप्रदेश, प्रज्ञा सिंह ठाकुर, सीएम शिवराज सिंह चौहान
OUTLOOK 26 December, 2020
Advertisement