Advertisement
03 November 2020

दिग्विजय सिंह ने फिर उठाए ईवीएम पर सवाल, पूछा- विकसित देशों को क्यों नहीं भरोसा

File Photo

मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के बीच पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता को लेकर ट्वीट किया है।

सिंह ने ट्वीट में कहा कि तकनीकी युग में विकसित देश ईवीएम पर भरोसा नहीं करते हैं, लेकिन भारत और कुछ छोटे देशों में ईवीएम से चुनाव होते हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि विकसित देश क्यों नहीं कराते। क्योंकि उन्हें ईवीएम पर भरोसा नहीं है। क्योंकि जिसमें चिप है, वह 'हैक' हो सकती है। देश में अनेक नेता समय समय पर ईवीएम को लेकर सवाल उठाते रहे हैं।

Advertisement

बिहार में दूसरे चरण के मतदान के साथ ही एमपी की 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। इस चुनावों में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है। राज्य के करीब 14 मंत्रियों की किस्मत का फैसला आज ईवीएम में जनता कैद कर देगी। चुनाव के दौरान ईवीएम पर सवाल उठाए जाना कोई नया मामला नहीं है। इससे पहले भी सवाल उठाए जा चुके हैं। जिसके बाद चुनाव आयोग ने चुनौती दी थी, कि कोई भी राजनीतिक पार्टी या उनके नेता इसे हैक कर दिखाएं।

वहीं, पत्रकारों से बातचीत में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, पिछले 6 महीने में शिवराज सिंह के पास झूठ और घोषणाओं के अलावा कुछ नहीं बचा है। इसका परिणाम मध्य प्रदेश की जनता उन्हें 10 तारीख को देगी। मुझे विश्वास है कि एमपी का विकास, युवाओं के भविष्य की सुरक्षा और कृषि क्षेत्र में नई क्रांति लाने का मौक जनता कांग्रेस को देगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Madhya Pradesh, MP by election, Congress, EVM, Digvijay Singh, मध्य प्रदेश उपचुनाव, एमपी उपचुनाव, शिवराज सिंह, ईवीएम पर सवाल, चुनाव से जुड़ी हर खबर, All Election News In Hindi
OUTLOOK 03 November, 2020
Advertisement