Advertisement
01 November 2020

मध्यप्रदेश उपचुनाव: सीएम शिवराज ने प्रचार के अंतिम दिन झोंकी पूरी ताकत, 28 सीटों पर होना है फैसला

File Photo

मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार अभियान के अंतिम दिन आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं संबोधित करने के साथ ही 'रोड शो' किए।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर जिले के डबरा में कल रात रोड शो के बाद वहीं पर विश्राम किया। इसके बाद वे आज सुबह देवास जिले के हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे और लोगों को संबोधित करने के साथ भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में लोगों से मुलाकात की। इसके बाद वे मंदसौर जिले के सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे ओर शामगढ़ में मां महिषासुर मर्दिनी देवी मंदिर के दर्शनों के बाद क्षेत्र में रोड शो किया।

चौहान इसके अलावा दिन में आगरमालवा जिले के आगर विधानसभा क्षेत्र और राजगढ़ जिले के ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र में भी पहुंचकर भाजपा के पक्ष में चुनावी सभाएं लेंगे। उपचुनावों के लिए आज शाम छह बजे चुनाव प्रचार अभियान समाप्त होने के बाद चुनावी सभाएं नहीं हो सकेंगी।

Advertisement

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पिछले एक पखवाड़े तक चले चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Madhya Pradesh by-election, CM Shivraj, शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा उपचुनाव, मध्यप्रदेश, बीजेपी, कांग्रेस
OUTLOOK 01 November, 2020
Advertisement