Advertisement
15 April 2023

भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने वाले केजरीवाल इकलौते नेता, दबाई जा रही है आवाज: सीबीआई के समन पर आप की प्रतिक्रिया

आप की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले एकमात्र नेता हैं, इसलिए उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए हैं, लेकिन जांच एजेंसियां उनके खिलाफ भ्रष्टाचार साबित नहीं कर पाई हैं।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए रविवार को केजरीवाल को तलब किया है।

Advertisement

उन्होंने कहा, "क्या एजेंसियों को उनके आवास या किसी और पर छापे के दौरान काला धन मिला है? नहीं। केजरीवाल एकमात्र नेता हैं जो भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बात कर रहे हैं। वे उनकी आवाज को दबाना चाहते हैं। लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाएंगे।"

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: AAP, Atishi, Arvind Kejriwal, CBI
OUTLOOK 15 April, 2023
Advertisement