Advertisement
20 February 2016

जाट आरक्षण के मसले पर कांग्रेस ने साधा भाजपा पर निशाना

गूगल

सूरजेवाला ने कहा कि आंदोलन के चलते देश और प्रदेश के लोगों को जो दिक्कत और परेशानी हुई है, उससे कोई भी अछूता नहीं। सूरजेवाला ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार से मांग करते हैं, कि वे इस सारे विवाद को शांतिपूर्ण ढ़ंग से सुलझाएं व हिंसक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करे।

उन्होंने कहा कि आंदोलन की आड़ में कुछ असमाजिक तत्व हिंसा का रास्ता अपना हरियाणा में अमन चैन और भाईचारे को बिगाड़ रहे हैं। आजादी की लड़ाई में जिस तरह हरियाणावासियों ने जाति और धर्म से ऊपर उठकर ब्रिटिश हुकूमत का मुकाबला किया, उसी तरह से अब समाज को बांटने वाले लोगों से एकजुट हो लड़ने का समय है। उन्होंने कहा कि आए दिन भाजपा के सांसद, मंत्रियों और विधायकों ने अनर्गल व विवादित बयानबाजी कर मौजूदा उत्तेजक हालात पैदा किए। और उत्तेजना पैदा करने के बाद भाजपा सरकार इसका हल निकालने में बुरी तरह नाकाम और नाकारा साबित हुई है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: हरियाणा, जाट आरक्षण, कांग्रेस, भाजपा, संघ, विवाद, हिंसा
OUTLOOK 20 February, 2016
Advertisement