Advertisement
05 March 2017

'यूपी में हमारी सरकार बनते ही गायत्री को पहुंचाएंगे सलाखों के पीछे'

google

शाह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा, गुनाहगारों का गिरेबान पकड़ो, आपसे नहीं होगा अखिलेश ...ना करना हो तो ना करो ....11 :मार्च: तारीख को भाजपा की सरकार बनेगी तो हम गायत्री प्रजापति को पाताल से भी ढूंढकर सलाखों के पीछे डाल देंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की पुलिस ने अखिलेश के खासम खास गायत्री के खिलाफ बुंदेलखंड की एक माता और बेटी के बलात्कार के आरोप पर एफआईआर नहीं दर्ज की। मां बेटी को उच्चतम न्यायालय जाना पड़ा और शीर्ष अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गयी।

शाह ने कहा कि उसके बाद भी छह दिन तक गायत्री चुनाव प्रचार करते रहे और पुलिस ने उन्हें नहीं पकड़ा। गायत्री ने 27 फरवरी को वोट भी डाल दिया, तब भी नहीं पकड़ा। कहते हैं कि गायब हो गये, फिर कहते हैं कि सरेंडर :आत्मसमर्पण: करो। क्या सरेंडर की सलाह के लिए मुख्यमंत्री या पुलिस होती है? भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: गायत्री प्रजापति, अमित शाह, भाजपा, सपा, यूपी, up, gayatri prajapati, bjp, sp, amit Shah
OUTLOOK 05 March, 2017
Advertisement