Advertisement
29 January 2024

आरएसएस, भाजपा की विचारधाराएं हिंसा और नफरत फैला रहीं: राहुल गांधी का आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विचारधाराएं देश में हिंसा और नफरत फैला रही हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ ने सोमवार को किशनगंज से बिहार में प्रवेश किया। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बिहार में राहुल गांधी का स्वागत किया।

गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में विभिन्न धर्मों और जातियों के लोग लड़ रहे हैं।

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से होते हुए बिहार पहुंचे गांधी ने कहा, ‘‘आरएसएस और भाजपा की विचारधारा ने देश में हिंसा और नफरत फैलाई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम ‘नफरत के बाजार’ में ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलना चाहते हैं।

Advertisement

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार (29 जनवरी) को 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' लेकर बिहार पहुंच गए हैं। उनकी न्याय यात्रा बिहार के किशनगंज जिले में पहुंची है, जिसे कांग्रेस का गढ़ भी माना जाता है। राहुल की न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले से होते हुए बिहार पहुंची है। राहुल ऐसे समय पर बिहार में अपनी यात्रा लेकर आए हैं, जब नीतीश कुमार की जेडीयू ने महागठबंधन का साथ छोड़ दिया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Ideologies of RSS, BJP, spreading violence, hatred, Rahul Gandhi
OUTLOOK 29 January, 2024
Advertisement