Advertisement
10 October 2016

राहुल की किसान यात्रा में मारपीटः जांच करेंगे सुशील कुमार शिंदे

 गौरतलब है कि राहुल गांधी की किसान यात्रा के समापन के दिन दिल्ली के भैरो मार्ग पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई थी। जिसमें अशोक तंवर गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हे दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्तपाल में भर्ती कराना पड़ा। इस घटना में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भी घायल हो गए। घटना के बाद हरियाणा में कांग्रेस के दोनों गुटों के बीच तनाव की खबरें भी आने लगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने सुशील कुमार शिंदे को जांच का जिम्मा सौंपा। इस बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भूपेंद्र सिंह हुड़्डा को भी दिल्ली तलब किया। बताया जा रहा है कि हुड्डा ने राहुल के सामने अपनी सफाई भी दी। जिसमें कहा कि उन्हें बिनावजह मामले में बदनाम किया जा रहा है। हुड्डा ने कहा कि यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं का झगड़ा था इससे उनका कोई मतलब नहीं था। इस बीच हरियाणा के पार्टी प्रभारी कमलनाथ ने भी सोमवार को राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें इस मामले से संबंधित रिपोर्ट सौंप दी। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कांग्रेस, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, सुशील कुमार शिंदे, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, किसान यात्रा, अशोक तंवर
OUTLOOK 10 October, 2016
Advertisement