Advertisement
04 May 2024

दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली BJP में शामिल, 5 कांग्रेसी नेताओं ने जॉइन की भाजपा

ANI

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, शीला सरकार में पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान, पूर्व एमएलए नसीब सिंह, पूर्व एमएलए नीरज बसोया और अमित मलिक शनिवार को पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हो गए। लवली ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन की।

हाल में ही अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। हालाकि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद लवली को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया था लेकिन बीजेपी में शामिल होने के बाद इन कयासों पर विराम लग गया है।

बीजेपी में शामिल होने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने कहा, ''हमें बीजेपी के बैनर तले और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली की जनता के लिए लड़ने का मौका दिया गया है...मुझे पूरी उम्मीद है और इसमें कोई संदेह नहीं है'' देश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बन रही है, आने वाले दिनों में दिल्ली में भी भाजपा का परचम लहराएगा।''

Advertisement

पार्टी में अपने बदलाव को संबोधित करते हुए, अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि वह दिल्ली के लोगों के लिए काम करना जारी रखेंगे और उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा के साथ हाथ मिलाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, "मैंने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और उसके बाद मैं अपने सभी सहयोगियों और हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिला। उन सभी लोगों ने कहा कि आपको घर पर नहीं बैठना चाहिए और दिल्ली और देश के लोगों के लिए लड़ना जारी रखना चाहिए।" "

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 04 May, 2024
Advertisement