Advertisement
27 September 2017

दिग्विजय ने कहा, ‘वरुण नेहरु-गांधी खानदान से हैं, इसलिए भाजपा में फिट नहीं’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्होंने भाजपा सासंद वरुण गांधी की तरीफ की है।

दिग्विजय ने ट्वीट कर कहा कि वरुण गांधी भाजपा में फिट नहीं बैठते हैं। दिग्विजय का कहना है कि वरुण नेहरु-गांधी परिवार के वंशज हैं और वैसी ही विचारधारा रखते हैं।

दरअसल दिग्विजय सिंह बीजेपी सांसद वरुण गांधी के रोहिंग्या मुद्दे पर सरकार से अलग विचार प्रकट करने पर यह बात कही है।

Advertisement

गौरतलब है कि मंगलवार को वरुण गांधी ने हिंदी अखबार नवभारत टाइम्स के लिए लेख लिखा था, जिसमें उन्होंने रोहिंग्या शरणार्थियों का समर्थन किया था और  रोहिंग्या मसले पर अतिथि देवो भव: की परंपरा याद दिलाई।

हालांकि वरुण ने यह भी लिखा है कि म्यांमार रोहिंग्या को शरण देनी चाहिए, लेकिन उससे पहले वैध सुरक्षा चिंताओं का आकलन भी करना चाहिए।

वरुण के मुताबिक, आतिथ्य सत्कार और शरण देने की अपनी परंपराओं का पालन करते हुए हमें शरण देना निश्चित रूप से जारी रखना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने की आलोचना

वरुण के इस बयान पर भले ही दिग्विजय ने तारीफ की हो लेकिन भाजपा के भीतर इस बयान की आलोचना की जा रही है केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने कहा कि जो लोग राष्ट्रहित को ध्यान में रखतें हों, उन्हें इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए। अहीर ने कहा कि जो देश के हित में सोचेगा वो इस तरह का बयान नहीं देगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Digvijay singh, Varun gandhi, Nehru-Gandhi family, not fit in BJP
OUTLOOK 27 September, 2017
Advertisement