Advertisement
09 September 2024

'दिल्ली एलजी को इस्तीफा दे देना चाहिए', बिगड़ती कानून व्यवस्था पर आप सरकार ने उठाए सवाल

आम आदमी पार्टी ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना के इस्तीफे की मांग की। हालांकि, उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

बता दें कि आप की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शनिवार तड़के सीमापुरी स्थित एक क्लब के बाहर गोलीबारी की घटना हुई।

उन्होंने आरोप लगाया, "पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं। जंगपुरा में डकैती के प्रयास में एक वरिष्ठ नागरिक की हत्या कर दी गई। जंगपुरा में एक आभूषण की दुकान में चोरी हुई। भाजपा नीत केंद्र और उपराज्यपाल के शासन में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है।"

Advertisement

कक्कड़ ने दावा किया कि भाजपा शासित राज्यों में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है।

उन्होंने कहा, "दिल्ली में कानून व्यवस्था केंद्र और एलजी के अधीन आती है। ऐसी स्थिति में क्या उन्हें (वी के सक्सेना) अपने पद पर बने रहने का अधिकार है? उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।"

आप नेता ने उपराज्यपाल पर दिल्ली सरकार के काम में हस्तक्षेप करने का भी आरोप लगाया और पुलिस सुधार के लिए उनके द्वारा उठाए गए कदमों पर भी सवाल उठाया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Delhi government, aam Aadmi party, lg vk saxena, law and order situation
OUTLOOK 09 September, 2024
Advertisement