Advertisement
03 October 2020

वाराणसी: स्मृति ईरानी के काफिले को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोका, इस्तीफे की मांग; वापस जाओ के नारे लगे

उत्तर प्रदेश हाथरस गैंगरेप मामले को लेकर विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में हाथरस केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की कार को रोक दिया है। प्रदर्शकारियों ने देश में बढ़ते यौन उत्पीड़न के मामलों पर उनके इस्तीफे की मांग की है।

प्रदर्शनकारियों ने ईरानी के काफिले को रोकते हुए नारे लगाते हुए कहा, "स्मृति वापस जाओ! स्मृति ईरानी इस्तीफा दें।" जिसके बाद कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इससे इतर कांग्रेस नेता राहुल गांधी अन्य कांग्रेस सांसदों के साथ आज दोपहर बाद हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलने जाएंगे। 

Advertisement

इससे पहले गुरुवार को भी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली से हाथरस के लिए निकली थी। लेकन, यूपी सीमा के पास दोनों को हिरासत में लिया गया। हाथरस जिले में धारा 144 लागू है और बॉर्डर को सील किया गया हुआ है।

हाथरस गैंगरेप मामले के बाद से पूरे देश में उबाल है। राजनीति भी अपने चरम पर है। उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुआ। उत्तर प्रदेश पुलिस पर आरोप है कि पुलिस वालों ने गैंगरेप पीड़िता के शव को बिना परिवार की अनुमति के रात करीब 2 बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया। यह भी आरोप है कि इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों को पुलिस ने बंद कर दिया था।

गौरतलब है कि बीते 14 सितंबर को पीड़िता अपनी मां के साथ खेतों में गई थी, जहां आरोपी ने कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया था। उसके बाद वो खेत में बुरी तरह घायल पाई गई थी। लड़की को बुरी तरह से पीटा गया और यातना दी गई। आरोपी ने उसका गला घोंटने का प्रयास किया, जिस दौरान उसकी जीभ कट गई। जिसके बाद उसे अलीगढ़ के जेएनयू हॉस्पिटल में भर्ती  कराया गया, जहां हालत बिगड़ने पर उसे इसी सप्ताह सोमवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अगले दिन पीड़िता ने दम तोड़ दिया।   

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress Workers, Smriti Irani, Varanasi, Hathras Gangrape, Uttar Pradesh Gangrape, UP News In Hindi
OUTLOOK 03 October, 2020
Advertisement