Advertisement
26 October 2022

खड़गे के नेतृत्व से मजबूत होगी कांग्रेस : सोनिया गांधी

निवर्तमान  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को कहा कि पार्टी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन एकता और ताकत के साथ वह इससे निपटने के लिए आगे बढ़ेगी जैसा कि वह पहले करती रही है।

एक कार्यक्रम में बोलते हुए जहां मल्लिकार्जुन खड़गे को शीर्ष पद पर चुनाव का प्रमाण पत्र सौंपे जाने के बाद औपचारिक रूप से कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला, गांधी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि कांग्रेस उनके नेतृत्व से प्रेरित और मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि यह उनकी सबसे बड़ी संतुष्टि है कि कांग्रेस का नया अध्यक्ष बहुत अनुभवी हैं और अपनी कड़ी मेहनत से एक सामान्य कार्यकर्ता से इतनी ऊंचाई तक पहुंचे हैं।

गांधी ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपनी पूरी क्षमता के साथ अपना कर्तव्य निभाया और राहत महसूस कर रही हैं क्योंकि अब वह इस जिम्मेदारी से मुक्त हो जाएंगी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है लेकिन पूरी ताकत और एकता के साथ "हमें आगे बढ़ना है और सफल होना है।

खड़गे 24 वर्षों में पार्टी का नेतृत्व करने वाले पहले गैर-गांधी हैं। वह सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी का स्थान लेंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress, Sonia Gandhi Mallikarjun Kharge
OUTLOOK 26 October, 2022
Advertisement