Advertisement
05 March 2018

तीन राज्यों के जनादेश का सम्मान करती है कांग्रेसः राहुल

कांग्रस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा है कि उनकी पार्टी त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करती है। कांग्रेस प्रमुख ने ट्वीट किया कि उनकी पार्टी पूर्वोत्तर के राज्यों में संगठन को मजबूत करने के लिए कृतसंकल्प है।

Advertisement


उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक बार फिर लोगों का विश्वास जीतने में सफल होगी। राहुल ने कहा कि वे हर कांग्रेस कार्यकर्ता का पार्टी के लिए की गई कड़ी मेहनत के लिए आभार व्यक्त करते हैं।

इसके अलावा कांग्रेस के कम्युनिकेशन विभाग के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भी त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उऩ्होंने इस बात के लिए प्रार्थना की और आशा जताई कि यहां की नई सरकारों का एजेंडा शांति, तरक्की, सद्भाव और विकास होगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि लोगों खासकर के युवाओं के मुद्दों को सरकारें मुख्य प्राथमिकाताएं देंगी।


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress, rahul, Gandhi, president, mandate
OUTLOOK 05 March, 2018
Advertisement