Advertisement
15 October 2023

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के लिए 144, छत्तीसगढ़ के लिए 30 और तेलंगाना के लिए 55 उम्मीदवारों की सूची की जारी

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव अंबिकापुर से चुनाव लड़ेंगे।

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस की सूची

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव, 2023 के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की पहली सूची कर दी गई है, जिसमें 144 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है।

Advertisement

गौरतलब है कि इंदौर-1 से संजय शुक्ला कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को छिंदवाड़ा से प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस ने भोपाल मध्य से आरिफ मसूद, राऊ से जीतू पटवारी, ग्वालियर ग्रामीण से साहिब सिंह गुर्जर को टिकट दिया है। वहीं, बुधनी से विक्रम मस्ताल को कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किया है। मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान इसी सीट से मैदान में हैं।

छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए कांग्रेस की सूची

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव, 2023 के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई है, जिसमें मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम सहित कुल 30 प्रत्याशियों के नाम हैं। 

बता दें कि कांग्रेस ने उन 30 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं, जिन्हें उन्होंने वर्ष 2018 में बड़े बहुमत के साथ जीता था। साथ ही सभी सत्तारूढ़ कैबिनेट मंत्रियों को उनकी सीटों से बरकरार रखा गया है।

 • तेलंगाना के लिए भी लिस्ट जारी

कांग्रेस ने आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 55 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस लिस्ट में तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष का भी नाम है। बता दें कि अध्यक्ष रेवंत रेड्डी कोडंगल से चुनाव लड़ेंगे। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Chhatisgarh, Madhya Pradesh legislative elections, Election commission of India, Indian National Congress party, Telangana
OUTLOOK 15 October, 2023
Advertisement