Advertisement
18 October 2020

सीएम योगी बताए कि बलिया की घटना में वो किसके साथ हैं: प्रियंका गांधी

File Photo

कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कहा कि बलिया में पिछले गुरूवार हुये गोलीकांड को लेकर अपने विधायक के रूख को देखते हुये योगी सरकार को साफ करना चाहिये कि वह किसके साथ है।

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि भाजपा के विधायक सुरेन्द्र सिंह खुलकर बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी का पक्ष ले रहे हैं। यहां तक कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी धीरेन्द्र सिंह पुलिस के चंगुल में था लेकिन बाद में वह फरार हो गया। भाजपा को स्पष्ट करना होगा कि वह वास्तव में किसके साथ है।

उन्होने ट्वीट किया “ बलिया की घटना में बीजेपी सरकार किसके साथ खड़ी है। खबरों के अनुसार अफसरों के सामने हत्या करने के बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में था मगर वह फरार हो गया। अभी तक पकड़ा नहीं गया। बीजेपी विधायक खुलकर आरोपी के साथ खड़ा है। ”

Advertisement

उन्होने लिखा “ क्या आप अपराधी के साथ खड़े इस विधायक के साथ हैं। यदि नहीं तो अब तक यह बीजेपी में क्यों बना हुआ है।” गौरतलब है कि बलिया कांड का मुख्य आरोपी आज लखनऊ के गोमतीनगर में गिरफ्तार कर लिया गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress, Priyanka Gandhi Vadra, CM Yogi, Baliya incident, BJP, सीएम योगी, बलिया की घटना, कांग्रेस, प्रियंका गांधी
OUTLOOK 18 October, 2020
Advertisement