Advertisement
28 April 2024

कांग्रेस ने ओडिशा में दो लोकसभा सीटों, 8 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान; संबलपुर लोकसभा सीट पर बदला कैंडिडेट

twitter

कांग्रेस ने रविवार को ओडिशा में दो लोकसभा उम्मीदवारों और विधानसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के नाम जारी किए। एआईसीसी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, पार्टी ने संबलपुर लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार को बदल दिया है। दुलाल चंद्र प्रधान की जगह पूर्व सांसद नागेंद्र प्रधान को नया उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने पूर्व मंत्री सुरेश महापात्र को कटक लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है।

कांग्रेस ने बाराबती-कटक विधायक मोहम्मद मोकिम का टिकट काटकर उनकी बेटी सोफिया फिरदौस को मैदान में उतारा है। पूर्व विधायक देबी प्रसाद चंद जलेश्वर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे जबकि मोनालिसा लेंका बालासोर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।

पार्टी ने अजय सामल को बडाचना विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है, जबकि दाकिर सामल पल्हारा सीट से चुनाव लड़ेंगे। प्रतिमा मलिक जगतसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस ने दो विधानसभा सीटों - बारीपदा और खंडापाड़ा में भी उम्मीदवार बदल दिए।

Advertisement

बारीपदा विधानसभा सीट से बादल हेम्ब्रम की जगह प्रमोद कुमार हेम्ब्रम चुनाव लड़ेंगे। इसी तरह खंडापारा से मनोज कुमार प्रधान की जगह बैजयंतीमाला मोहंती लड़ेंगी। कांग्रेस ने ओडिशा में 147 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 142 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी ने दो विधानसभा सीटें जेएमएम और सीपीआई (एम) के लिए छोड़ी हैं। राज्य में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 28 April, 2024
Advertisement