Advertisement
23 December 2019

झारखंड चुनावों में भाजपा की हार के बाद सीएम रघुवर दास ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

ANI

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के रुझानों या परिणामों में जेएमएम, कांग्रेस  और आरजेडी के गठबंधन को स्पष्ट बहुमत हासिल होता दिख रहा है। वहीं भाजपा पिछड़ती नजर आ रही है। राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने देर शाम राजभवन जाकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

इससे पहले, रघुवर दास ने ट्वीट कर कहा, 'झारखंड की जनता के जनादेश को नमन। झारखंड के विकास के लिए सदैव काम करता रहूंगा, यही मेरा संकल्प है। सभी मतदाताओं और कार्यकर्ता साथियों का आभार।'

इतिहास में नया अध्यायः सोरेन

Advertisement

जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने अपनी और गठबंधन की जीत को जनता का स्पष्ट जनादेश बताया और कहा कि इससे उन्हें जनता की आकांक्षा पूरा करने के लिए संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि आज का चुनाव परिणाम राज्य के इतिहास में नया अध्याय है और यह मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि लोगों की उम्मीदें वह टूटने नहीं देंगे।

जेएमएम सबसे बड़ी पार्टी

झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन 81 सदस्यीय विधानसभा में लगभग 46 सीट जीतने की तरफ है जिससे गठबंधन के सरकार बनाने की रास्ता साफ हो गया है। रुझानों में जेएमएम झारखंड की सबसे पार्टी बनकर उभर रही है। जेएमएम को 30 सीटें मिलती दिख रही हैं, वहीं भाजपा 26 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। जेएमएम नेता हेमंत सोरेन दुमका सीट 13188 मतों के अंतर से और बरहेट 25740 मतों के अंतर से जीत गए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री रघुवर दास स्वयं जमशेदपुर पूर्व से दस हजार से अधिक मतों से अपने ही मंत्रिमंडल सहयोगी रहे सरयू राय से पीछे चल रहे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: CM, Raghuvar Das, resigns, Governor, BJP, defeat, Jharkhand, elections
OUTLOOK 23 December, 2019
Advertisement