Advertisement
04 October 2017

केरल में योगी ने शुरू की पदयात्रा, कहा- ‘यह कम्युनिस्ट शासकों के लिए आईना है’

ANI

केरल में आरएसएस-भाजपा  के कार्यकर्ताओं की हो रही हत्याओं के विरूद्ध भाजपा ने जनसुरक्षा यात्रा शुरू किया है। इस यात्रा में दूसरे दिन बुधवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कीचेरी से कन्नूर के बीच करीब 10 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू कर चुके हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस दौरान उन्होंने कहा, "यह यात्रा केरल, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में कम्युनिस्ट शासकों के लिए एक दर्पण है। उन्हें राजनीतिक हत्याओं का अंत करना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है लेकिन यहां राजनीतिक हत्याएं लगातार हो रही हैं। 



Advertisement

15 दिनों तक चलने वाली भाजपा की जनरक्षा यात्रा में अगले कुछ दिनों में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, गिरिराज सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, अनंत कुमार, राज्यवर्धन सिंह राठौर और वी के सिंह भी शामिल होंगे।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के मुताबिक केरल में पिछले कुछ सालों में भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले बढ़े हैं। केरल में 120 से ज्यादा भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है। जिसमें 84 अकेले कन्नूर जिले में हत्या हुई है।

कहा गया कि मुख्यमंत्री पी विजयन के क्षेत्र में ही 14 आरएसएस-भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है। भाजपा इन हत्याओं के लिए वाम सरकार के मुखिया पी विजयन को जिम्मेदार ठहरा रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BJP, Jan suraksha yatra, Amit Shah, Kerala, Yogi Adityanath
OUTLOOK 04 October, 2017
Advertisement