Advertisement
25 March 2016

असम चुनाव: भाजपा का दृष्टिपत्र जारी, घुसपैठ पर लगाम का वादा

पीटीआई

केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने द़ष्टिपत्र जारी करते हुए गोगोई सरकार पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने घुसपैठ को बढ़ावा दे कर राज्य की जनसांख्यिकी को बदलने तथा नष्ट करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, कांग्रेस कई दशकों से ऐसा कर रही है और इसे रोकने के लिए उसने कोई कार्रवाई नहीं की। अवैध आव्रजन को मुख्य चुनावी मुद्दा बनाते हुए भाजपा ने अपने दृष्टिपत्र में यह सुनिश्चित करने का वादा किया कि उनकी सरकार आने पर भारत-बांग्लादेश सीमा सील की जाएगी। असम में चार अप्रैल को विधानसभा चुनाव होंगे।

 

दृष्टिपत्र में भाजपा ने सत्ता में आने पर राज्य में भारत बांग्लादेश सीमा को सील करने के लिए केंद्र के साथ मिलजुलकर काम करने का वादा किया है। साथ ही पार्टी ने लोगों से वादा किया है कि घुसपैठियों को रोजगार देने वाले उद्योगों, कारोबारियों, छोटे एवं मध्यम उद्यमों तथा अन्य एजेंसियों के साथ कठोरता से निपटने के लिए एक कानून बनाया जाएगा। राज्य के लिए कोष में राजग सरकार द्वारा कटौती किए जाने के कांग्रेस के आरोपों पर जेटली ने कहा कि असम को उच्च कर अवमूल्यन के कारण वर्ष 2011-2015 की तुलना में वर्ष 2016-2020 के दौरान 148 फीसदी अधिक रकम मिलेगी। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, इसलिए लोगों को गुमराह करना बंद करें। असफल सरकार अपनी असफलता छिपाने के लिए बहाने खोज रही है।

Advertisement

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: असम, विधानसभा चुनाव, भारतीय जनता पार्टी, दृष्टिपत्र, भाजपा, वर्तमान, मुख्यमंत्री, तरुण गोगोई, घुसपैठ, केंद्रीय वित्त मंत्री, अरूण जेटली, गोगोई सरकार, जनसांख्यिकी, कांग्रेस, अवैध आव्रजन, चुनावी मुद्दा
OUTLOOK 25 March, 2016
Advertisement