Advertisement
09 March 2017

एक्जिट पोल : यूपी में भाजपा तो पंजाब में कांग्रेस की बनेगी सरकार

google

एक्जिट पोल के आधार पर एनडीटीवी के पोल ऑफ पोल्‍स के मुताबिक यूपी में भाजपा को सबसे ज्‍यादा 193 सीटें, सपा-कांग्रेस गठबंधन को 120 और बसपा को 78 सीट मिलने की संभावना है। पंजाब में अकाली गठबंधन को छह, कांग्रेस को 60 और आप को 50 सीटें मिलने का अनुमान है।

इंडिया न्‍यूज-एमआरसी और टाइम्‍स नाऊ वीएमआर के एक्जिट पोल के मुताबिक यूपी में भाजपा को सर्वाधिक सीटें मिलने की संभावना बताई जा रही है। सीएसडीएस ने यूपी में भाजपा को 164 से 176 तथा सपा को 156 से 169 सीटें मिलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।   

इंडिया न्‍यूज ने भाजपा को जहां 185 और टाइम्‍स नाऊ ने 190-210 सीटें मिलने की संभावना जताई है। यानी कि 403 सदस्‍यीय विधानसभा में इनके मुताबिक भाजपा स्‍पष्‍ट बहुमत के मुहाने पर है।  

Advertisement

एनडीटीवी के पोल ऑफ पोल्‍स के मुताबिक पंजाब में अकाली गठबंधन को छह, कांग्रेस 60 और आप को 50 सीटें मिलने का अनुमान है। दरअसल एक्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को सर्वाधिक बढ़त दिखाई गई है।

इंडिया टुडे-एक्सिस के मुताबिक कांग्रेस को 62-71 सीटें मिलने की संभावना बताई गई है और इंडिया न्‍यूज-एमआरसी के मुताबिक कांग्रेस के खाते में 55 सीटें जाने की संभावना है। इन दोनों ही एक्जिट पोलों में अकाली दल-भाजपा गठबंधन को 10 वर्षों के बाद सत्‍ता से बाहर होने की उम्‍मीद जताई जा रही है।

उत्‍तराखंड में दो एक्जिट पोल  के मुताबिक तो भाजपा को स्‍पष्‍ट बहुमत मिलता दिख रहा है। लेकिन इंडिया टीवी-सी वोटर के मुताबिक इन दोनों के बीच बराबर की टक्‍कर दिखाई गई है। इसके मुताबिक भाजपा और कांग्रेस को बराबर 29-35 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। इस आधार पर एनडीटीवी  पोल ऑफ पोल्‍स के मुताबिक  उत्‍तराखंड में भाजपा को 42, कांग्रेस को 24 और अन्‍य को चार सीटें मिलने का अनुमान है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: भाजपा, कांग्रेस, यूपी, पंजाब, कांग्रेस, up, Punjab, congress, election
OUTLOOK 09 March, 2017
Advertisement